It is currently Mon Sep 06, 2010 9:10 am




Post new topic Reply to topic  [ 2 posts ] 
महंगा पड़ा पति पर नपुंसकता का आरोप लगाना 
Author Message

Joined: Sat Sep 20, 2008 11:40 am
Posts: 53
Post महंगा पड़ा पति पर नपुंसकता का आरोप लगाना
महंगा पड़ा पति पर नपुंसकता का आरोप लगाना
Jul 27, 2010

हरदा [मध्य प्रदेश]। स्थानीय अदालत ने पूर्व पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाने वाली महिला को बतौर हर्जाना पूर्व पति को दो लाख रुपये देने का आदेश सुनाया है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीश प्रसाद पाराशर ने सोमवार को यहां मानहानि के मुकदमे पर फैसला सुनाते हुए वंदना गुर्जर को अपने पूर्व पति हेमंत चलोत्रे को क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया। हेमंत की दलील थी कि वंदना के झूठे आरोपों ने उसे शादी के लायक नहीं छोड़ा और इससे उसकी बदनामी हुई।
हेमंत और वंदना की नौ साल पहले शादी हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही दोनों अलग हो गए थे। वैवाहिक विवाद के बाद वंदना अपने मायके लौट आई थी। वंदना ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भोपाल के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने यह भी दावा किया था कि वह हेमंत के साथ वैवाहिक सुख नहीं ले सकती क्योंकि वह नपुंसक है। पुलिस ने हेमंत और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था लेकिन एक स्थानीय अदालत ने वर्ष 2004 में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था। इसके बाद वंदना ने उच्च अदालत में तलाक के लिए याचिका दी। इसमें उसने आरोप लगाया कि हेमंत नपुंसक है। अदालत ने उसकी याचिका मंजूर कर तलाक का आदेश दे दिया। नपुंसक होने के आरोप से नाराज हेमंत ने वंदना के खिलाफ 10 फरवरी 2006 को स्थानीय अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया और क्षतिपूर्ति की मांग की।


Tue Jul 27, 2010 10:26 am
Profile

Joined: Tue Feb 03, 2009 12:59 pm
Posts: 219
Post Re: महंगा पड़ा पति पर नपुंसकता का आरोप लगाना
What a justice, After 9 years the Husband got compensation that too only 2 lacs.


Wed Jul 28, 2010 1:52 am
Profile
Display posts from previous:  Sort by  
Post new topic Reply to topic  [ 2 posts ] 


Who is online

Users browsing this forum: No registered users and 1 guest


You cannot post new topics in this forum
You cannot reply to topics in this forum
You cannot edit your posts in this forum
You cannot delete your posts in this forum

Search for:
Jump to:  
Powered by phpBB © phpBB Group.
Designed by Vjacheslav Trushkin for Free Forums/DivisionCore.